Apple ke Ipad Pencil ki Service ke Baare Mein Majedaar kissa..

Apple ke Ipad Pencil ki Service ke Baare Mein Majedaar kissa..

  • 698 Views

Apple के
ipad pencil की
सर्विस के बारे में मजेदार किस्सा।

Ipad air और साथमें उसकी apple पेंसिल दामादजीने USA से मंगाकर दिए थे। पेंसिल लाजवाब थी, और उसकी पैकिंग उससे भी ज्यादा । आखिर apple की जो थी। दो साल हो गए थे .. पेंसिल डर डर के इस्तेमाल करता था.. कहीं गिर न जाये यह सोचकर। कुछ 8-9000 की कीमत जो थी।

छः माह पूर्व एक बार पेन नीचे गिर ही गया, गिरते वक़्त पैर से उसे रोकने की कोशिश की… थोड़ा अड़ा भी, पर अंततः वो सर के बल नीचे गिर ही गई। उसकी टिप (पॉइंट) डैमेज हो गई। शुक्र है पेंसिल के साथ एक टिप एक्स्ट्रा आई थी, उसे लगाकर काम शुरू रहा। और 20 दिन पहले फिरसे पेन टेबल से नीचे गिर गया। अबकी बार उसके गिरने की स्पीड को पैरोंसे कम नहीं कर पाया। अबकी बार वो सर के बल या टिप पर नहीं गिरा… वो गिरा सीधा आड़ा फ्लैट नीचे। टिप को या पेन को खरोंच भी नहीं आई पर चेक करने पर पता चला… उसका हार्ट बंद हो गया था। पेन नहीं चल रहा था।

फिर क्या, उसे रिपेयर करने का दौर शुरू हुआ, बगैर पेन के उसे इस्तेमाल करना …मज़ा नहीं आता था।जलगाव में एक दो जगह भेजा, नो यूज़, आखिर सर्विस सेंटर भेजने का निर्णय हुआ। खुद पूना गया , सर्विस सेंटर के एड्रेस ढूंढे। एक शनिवार वाड़ा के पास और एक JM रोड पर था। पहले शनिवार वाडा वाले के यहाँ गया, उसने कहा इसे बंगलोर भेजना पड़ेगा और करीब 5-6 000 तक का खर्चा आएगा, कंपनी इसे नए पेन से रिप्लेस कर देगी। सोचा शायद ज्यादा खर्चा बता रहे हैं , बोला कल फाइनल करते हैं। फिर JM वाले apple के hifi आउटलेट कम सर्विस सेंटर पर गया।
कंप्लेन बुक करने का डिजिटल तरीका मस्त लगा, नंबर आने पर उन्होंने पेन लिया और चेक करने अंदर आपरेशन थिएटर में भेजा। करीब 30 मीनट के बाद कस्टमर केअर लेडी ने बताया …इसका करीब 10,000 तक का खर्चा आएगा। मैंने पूछा अरे भाई नया पेन कितनेमें आता है, वो बोली मालूम नहीं, बाहर आउटलेट में पूछें। बाहर आउटलेट में गया तो उन्होंने कहा अभी स्टॉक में नहीं है।

गुड बाय करके वहाँ से निकल पड़ा और दूसरे दिन उस पेन को पहले वाले छोटे apple सेंटर पर जमा कर दिया।
10 दिन बाद नया पेन आ गया था , ओरिजिनल पैकिंग में और बिल मिला 6000 रुपये का।

याने अब iPhone, iPad , iMac etc की गारंटी खत्म होने के बाद सर्विस या रिपेयर करते वक़्त एक- दो authorised center पर रेट लेना जरूरी लगता है।

आनंद मल्हारा