जलगाव वासियों को एक गर्व की अनुभूति देता पूना में शुरू हुआ यह RC का स्वर्ण तीर्थ।
कर्वे रोड पर स्थित यह मनोहारी rc स्वर्ण तीर्थ रोड की शोभा ही नहीं हम जलगांव वासियों को गर्व की अनुभति भी देता है।
गत दो तीन दशकों में पूना में खानदेश के अनेक व्यापारी गए , अच्छा व्यवसाय भी कर रहे है। जैसे जलगांव के कोलते- पाटिल बिल्डर का आज पूना मेंअच्छा नाम है, रुतबा है। पर पूना में पहले दिन से वहाँ के प्रचलित, नामचीन ज्वेलर्स की टक्कर का या उनसे इक्कीस शोरूम शुरू करना हमें गर्व की अनुभूति देता है।
नया शो रूम अनगिनत स्टॉक और ट्रेंडिंग डिज़ाइनों से भरा था। और उनका दावेके साथ विज्ञापन में कहना कि हमारे यहाँ कोई स्कीम नहीं है फिरभी पूना में प्रचलित कोई भी स्कीम हो या रेट्स … rc में ज्वेलरी खरीदना पूना वासियों के लिए हमेशालाभदायी सिद्ध होगी। यह स्टेटमेंट करना भी अपनेआप में एक अलग विश्वास है rc स्वर्ण तीर्थ का। इस पर भरोसा किया जा सकता है कारण विश्वास की परंपरा निभाने वाले rcba द्वारा यह कहा गया है।
विशेष..इस शो रूम के पीछे बड़ा इतिहास है।करीब 17 -18 वर्ष पूर्व इस कलात्मक शो रूम निर्माण जलगांव के माननीय बाबूजी अर्थात श्री ईश्वर लालजी जैन ने किया था। खानदानी परिवार और कलाक़े विशेष उपासक है बाबूजी और उनका परिवार। इसीलिये इस वास्तु को भी उन्होंने अलग अलग क्षेत्र के श्रेष्ठ सलाहकारोंकी , कलाकारों की मदत से अद्वितीय बनाया था और राजमल लखीचंद ज्वेलर्स के नाम से बढ़े धूमधाम से शोरूम शुरू किया , चलाया और आज उसी शोरूम को उन्हींके स्नेही , सहयोगी भाईसाब श्री रतनलालजी बाफना ने “रतनलाल सी बाफना ज्वेलर्स” के नाम से पर उसी गरिमा के साथ पूना वासियों के लिए फिरसे खुला किया।
ये दोनों दिग्गज ही थे जिन्होंने जलगाव शहर को भारत वर्ष में “स्वर्ण नगरी” के नाम से पहचान दी थी।
हमें विश्वास है rcba की तीसरी पीढ़ी इस rc स्वर्ण तीर्थ को नई ऊंचाई तक ले जाएगी और हम जलगाव वासियों को सदैव गर्व महसूस कराएगी।
आनंद मल्हारा
विजया दशमी, 8/10/2019


