सही वक्त है भैया…डिजिटल, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से यारी कर लो, उसके साथ खेलना शुरू कर दो

  • 191 Views

Be online now or you will be late

सही वक्त है भैया…

डिजिटल, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से यारी कर लो, उसके साथ खेलना शुरू कर दो।

*( ४५ + उम्र के दोस्तों के लिए विशेष )

वक्त बदल रहा है, जरूरत बदल रही है, आदतें बदल रही है कारण टेक्नोलॉजी की रफ्तार बढ़ते जा रही हैं।

हमें भी बदलना होगा, बच्चे बनकर टेक्नोलॉजी के साथ खेलना होगा। वक्त के साथ रहना होगा नहीं तो शायद हम इस रेस में हम पीछे छूट जाए।

सबसे पहले अच्छा से अच्छा फोन लो, किसी टेक्नो सेवी को दोस्त बनाओ। अलग अलग ऐप डाउन लोड करो, उसे इस्तेमाल नहीं रगडो।

संभव हो तो MS-CIT का कोर्स भी लगलो।

अपने व्यवसाय का, सर्विसेस का ग्लोबल बिजनेस कार्ड बनाओ अर्थात उसकी “वेबसाइट” बनाओ। आज वह जरूरी है हर एक के लिए। फेस बुक, इंस्टाग्राम लिंक्ड इन इ. हैंडल पर अपना पेज बनाओ। उसे मेनटेन करो। काम की , इंटरेस्टिंग जानकारी उसपर डालते रहो ताकि आपके ग्राहक, आपके उसे देखते रहे, जुड़े रहे।

नए ग्राहक जोड़ने ट्रेडिशनल मीडिया के साथ थोड़ा सोशल मीडिया पर एडवर्टाइज करो। ऑनलाइन सेमिनार लो, ऑनलाइन ट्रेनिंग दो, अपने प्रोडक्ट के नए नए वीडियो शेयर करो, ईमेल भेजो, ऑनलाइन कॉन्टेस्ट लो, लोगों को जोड़ो।

सब मुमकिन है।

आज मार्केट में आदमी को घूमना , माल बेचना या लोगों को दुकान पर बुलाना महंगा होता जाएगा।

ऐप के जरिए ऑर्डर लेना, होम डिलीवरी करना का जमाना आ गया है

आप अपने व्यवसाय को बढ़ाने आज…

* फेसबुक या इंस्टाग्राम पर एड दे सकते हो

* गूगल पर बैनर एड दे सकते हो

* अलग अलग पेपर के इ एडिशन में विज्ञापन दे सकते हो।

* यू ट्यूब पर वीडियो अपलोड कर सकते हो।

* ऑनलाइन वेबीनार लेकर आप अपना नॉलेज बाट सकते हो,

* सेलिब्रिटी द्वारा अपने प्रोडक्ट को एंड्रोस करवा सकते हो

* अपनी किताब को ऑनलाइन प्रकाशित करवा सकते हो,

* ब्रांड प्रोमोशन के लिए ऑनलाइन कॉन्टेस्ट के सकते हो

* ऑनलाइन एड देकर नया टैलेंट मिला सकते हो।

* व्यवसाय की सुविधा के लिए ऐप डेवलप कर सकते हो।

इतना ही नहीं अब तो ऑनलाइन शादियां हो रही है। पंडित एक गांव नहीं देश में, दूल्हा दुल्हन दूसरे देश में और सभी सगे संबंधी अपने अपने घरों में..और शादियां हो रही है और सब साथ होते हैं विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के किसी एक एॅप के सहारे।

तो.. अब अपने आप पर खर्च करना है, वक्त देकर नया सीखना है, गलतियां करना है, बार बार पूछना है, “आपको इतना भी नहीं आता, कितनी बार बता दिया”.. ये ताने भी सुनने है… पर युवा बनना है।

और यदि बूढ़ा बनने की ठान ली है तो वो भी अच्छा है। कब तक भागते रहेंगे, बहुत भाग लिया,

आराम करना भी अच्छा है।

पर मै बदल रहा हुं, मल्हार बदल रहा है, नई टीम बना रहे है, नई टेक्नोलॉजी के साथ खेल रहे है ताकि आपको , आपके व्यवसाय को डिजिटली सही तरीके से प्रमोट कर सकें। आपके ब्रांड को डिजिटली स्ट्रोंग बना सकें।

याद रहें..टेक्नोलॉजी आसान होती है हर कोई उसे उस कर सकता है पर डिजिटल ब्रांडिंग का काम एक व्यक्ति का या केवल टेक्निकल नहीं होता। इसमें अनुभव, क्रिएटीविटी और टीम वर्क की और भी ज्यादा जरूरत होती है। सही काम करना हो तो Art director, Content writer, Designer, Programmer , Illustrator, Video maker आदि पूरे टीम की जरूरत होती है। उसपर लगातार काम करना होता है।

आपको इस डिजिटल सफर में जब भी जरूरत लगे हमें नि:संकोच फोन करें। आपकी शंका का समाधान करना भी हमें बहुत कुछ सिखाएगा।