भाईसाब, भाऊ, पापाजी,बाई बापू…

भाईसाब, भाऊ, पापाजी,
बाई बापू…

  • 82 Views

कैसे हो?
उपर सब कैसे हैं?
उपर आप सब का डेरा कहां है?
कभीतो हमें भी बताओ उपर के सिक्रेट हालचाल…।

अरे हां, आपने अपनी “तन्नू” की “कलर्स tv” पर आ रही “प्रोमो क्लिप” देखी क्या? शायद समय नहीं मिलता होगा उपर सीरियल्स देखने के लिए तो मैं भेज रहा हूं। जरूर देखना।

“मुस्कराने की वजह तुम हो” इस नई सीरियल में आपकी “तन्वी” “लीड रोल” कर रही है। सैटेलाइट आपके करीब होगा तो पिक्चर भी ज्यादा क्लियर दिखते होंगे वहां.. नहीं?

बापू आपको और भाऊ आपको डांस थोड़ा कम पसंद था पर “तन्वी” “एक्टिंग” कर रही है, एक पारिवारिक सीरियल में मुख्य किरदार निभा रही है। जरूर देखना और बताना कैसी लगी?
खास कर “तन्नू” को। “तन्नू” को आशीर्वाद भी भेजना। उसका यह नया रास्ता आसान नहीं है। उसे जरूरत पड़ेगी।

आप सभी के दिए संस्कारों से, आपके दर्शाए रास्तों से, आपके साथ हमारे सभी पृथ्वी लोक के स्नेहीजनों की शुभकामनाओं से आपका “सुंदर कमल” परिवार छोटे छोटे “हंसी खुशीके पल,उल्हास के रंग” बांटने का अपना प्रयास करता रहता है।

शेष कुशल।
***
आपके…
सुंदर कमल मल्हारा परिवार।

३ अप्रैल २०२२, जलगांव