हर वर्ष बारिश में… घर की खुली जगह में, बगीचे में सब्जियां लगाने का मेरा शौक सर उठाता है।
गिलकी, भोपला, करेला, भिंडी आदि के बीज और टमाटर, बैंगन, मिरची, पपई आदि के तयार पौधे गाड़ेगांव से लाकर लगाया करता हुं।
पौधों को लगाना, उसे बड़ा होते हुए देखना, उसपर आए छोटे छोटे फूल, फल देखना फिर उसे रोज बढ़ता हुआ देखना और बच्चों को दिखाना, अंत में बंदर की चपेट से बचे हुए बड़े अनमोल फल को तोड़कर बीबी की हाथ से बनी ताजी ताजी सब्जी खाने का अपना ही मजा होता है। सचमें.. एक बार ट्राय करके देखो।
इस वर्ष जब में सब्जियों के तयार पौधे लेने गाड़ेगाँव की नर्सरी में गया तब सोचा अबकी बार ज्यादा पौधे लेकर जाएंगे। अपने दोस्तो में बाटेंगे और इस छोटी सी खुशी को थोड़ी बड़ी करेंगे।
यदि आपके बगीचे में, टेरेस पर जगह है और आप सब्जी लगाना चाहते हो तो मुझे मैसेज करिए, फोन करिए.. मैं कुछ सब्जी के बीज और तयार पौधे आप तक पहुंचाने की पूरी कोशिश करूंगा ( जलगांव शहर में या उसके आस पास)
***
चलो बारिश को सेलिब्रेट करें।
Rain makes लाइफ को ग्रीन n beautiful.
***
आनंद मल्हारा।
२४ जुलाई २२, जलगांव
***
***


