अनेक वर्षों से “अंडमान निकोबार” जाने की तमन्ना थी। वहाँ के नीले नीले पानी वाले समुंदर की लहरों में नहाने की छह थी। शायद दूर होने से .. और महँगा होने से जा नहीं पा रहे थे। पर इस वर्ष संजोग बना हम चारों का… हम दो हमारे चार में से दो का जाने का तय हुआ। बच्चों को साथ ले जाना वैसे भी बहुत मुश्किल हो गया है कारण जब हम फ्री होते हैं तब बच्चों के कुछ अपने प्रोजेक्ट होते हैं।
अक्टूबर १ से १० के बीच तनय और तन्वी दोनों फ्री थे तो जम गया। ट्रैवल वाले से मैंने बात कर होटल सीलेक्ट कर ५ दिन का प्लान सेट कर लिया और उधर मुंबई में तन्नु ने मल्लू के साथ मिल फ़्लाईट के टिकट बुक कर लिये। जिस दिन फ्लाइट का टिकट कम था वो तारीख़ फाइनल हुई। ५ को निकलना और ११ को लौटना तय हुआ। तन्वी ने अपना टिकट कैंसेलेशन पालिसी वाला अलग निकाला था। क्या मालूम कब किसका बुलावा आ जाये?
तारीख़ के क़रीब आते आते तैयारी ज़ोर पकड़ रही थी । ट्रैवल गाइड को पूछा…उसने हलके कपड़े की सलाह दी जैसे बरमूडा, टी शर्ट और समुंदर में नहाने स्विमिंग के कपड़े, स्लीपर और छाता कारण वहाँ ठंड नहीं थी और थोड़ी बहुत बारिश थी। तन्वी मम्मी को कह रही थी “तू जब मुंबई आएगी तब सब ख़रीद लेंगे जिसकी ज़रूरत है…टेंशन मत ले।”
और जो होना था वही हुआ…२ तारीख़ को तन्वी को एक AGL टाइल्स एडवरटाइज़मेंट की एक असाइनमेंट मिलती है जो ९ तारीख़ को अहमदाबाद में शूट होना था। तन्वी कहती है “पापा वो विज्ञापन करना मेरे लिए ज़्यादा ज़रूरी है। “ हम उस पर निर्णय लेते…उसके पहले जालना से एक और प्रोजेक्ट आ जाता है.. वो तो हमारे ही क्लाइंट “सागर”apparel का होता है।इन दो प्रोजेक्ट के कारण तन्वी का आना “कैंसिल” हो जाता है। दुख भी होता है और एक तरफ़ अच्छा भी लगता है कि दो अच्छे ब्रांड के साथ काम करेगी। तनय नाराज़ हो जाता है कारण ट्रिप में उसे हमारी कम तन्वी कि ज़्यादा ज़रूरत होती है।सही भी है भाई बहनकी एक अलग ही केमिस्ट्री होती है ।
फ्लाइट के एक दिन पहले ही मुंबई पहुँच जाते हैं। ५ को सुबह ५.३० का फ्लाइट था । सुबह ४ बजे एयरपोर्ट पहुँचते हैं। चेक इन कर अपने गेट तक पहुँच जाते हैं। एक घंटे का समय था तो “लाउंज” का लुफ़ उठाते हैं। हम तीन थे और लाउंज के लिए valid क्रेडिट कार्ड २ ही निकले, एक को बाहर रुकना पड़ा।
टिकट “एयर इंडिया” के थे। फ्लाइट में बोर्ड होते हैं। पहला फ्लाइट मुंबई से चेन्नई तक था और दूसरा चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर तक का था ।प्लान के मुताबिक़ हम क़रीब १२ बजे तक पोर्ट ब्लेयर पहुँचने वाले थे।
“एयर इंडिया” के फ्लाइट में आज भी हर पैसेंजर को ब्रेकफास्ट, भोजन आदि दिया जाता है। फ्लाइट में सभी को नाश्ता, नाश्ता के बाद चाय या कॉफ़ी देने के बहाने सभी एयर क्रू बिजी थे । चाय नाश्ता पूरा हुआ और कुछ ही समय में चेन्नई आ गया।
चेन्नई उतरकर आगे के कनेक्टिंग फ़्लाईट के लिये सही गेट पर पहुँचते हैं। जो फ्लाइट १० बजे की थी वो delay होकर क़रीब १२ बजे निकालने वाली थी।अबकी बार तनय और उसकी मम्मी लाउंज में जाते हैं और में न्यूज़पेपर देखता हूँ। ठीक समय से फ्लाइट अपनी उड़ान लेता है। “एयर इंडिया” का ही फ्लाइट था और दोपहर का समय था तो फ्लाइट में सभी को “भोजन” सर्व होता है। थोड़ी देर बाद फिरसे चाय…।सुबह से पेट पूजा ही चल रही थी। लग रहा था मानो किसी बारात में जा रहे हो और रास्ते में ख़ाना ही ख़ाना।
“पोर्ट ब्लेयर” के पास पहुँचने की अनाउंसमेंट होती है…नीचे कहीं समुंदर तो कहीं जंगल तो कहाँ कहाँ काले घने बादल दिखते हैं। तभी अचानक अनाउंसमेंट होती है due to bad weather and heavy rain landing is not possible at Port blair so we are going back to Chennai and it will take another 90 minutes to land there .
हम सब “शॉक” में आ जाते हैं।डर भी जाते हैं। शायद घने बादल और ज़ोर से हवा चल रही होगी इसलिए हवाई जहाज़ के आवाज़ में बदल सुनाई आ रहा था। उड़ान में भी वाइब्रेशन फील हो रहा था। हर कोई सतर्क हो जाता है…एयर होस्टेज को पूछने लग जाता है” क्या हुआ? अब क्या होगा?” कोई कहता है “हमारा तो यहाँ बुकिंग था । चेन्नई में कहाँ रहेंगे? “
एयर क्रू शांति से कहते रहे “टेंशन की बात नहीं है…चेन्नई पहुँचने पर ही समझेगा आगे का क्या प्लान है..।”
मेरे दिमाग़ में विचार आया यदि चेन्नई में भी bad weather रहा तो…? फिर क्या करेंगे ये एअर इंडिया वाले? कितना एक्स्ट्रा फ्यूल होता होगा प्लेन में? वैसे भी मुश्किल समय में अक्सर नेगेटिव विचार ही ज़्यादा आते हैं।
तभी एक और विचार आता है और मैं हँसने लग जाता हूँ। मैं तनय को कहता हूँ “देख हम हमारी फ्लाइट थी ९० मिनिट की अब उतने ही पैसों में हम सफ़र कर रहे है ३ घंटो का सफ़र …याने मुंबई से सिंगापुर तक… आज के दौर में कहो तो “एक पर एक फ्री”.. तनय भी हँसने लग जाता है। “पर पापा अब आगे क्या?”
वो पूछता है…..
क्रमशः
***
है ना लाइफ इस ब्यूटीफ़ुल!
**^
आनंद मल्हारा
१५/१०/२३, जलगाँव
***
***


